श्री साई दासगणु गुरू चरणों में अर्पण

साईं छवि को सीने से लगा रखा है
साईं छवि को सीने से लगा रखा है
साईं छवि को सीने से लगा रखा है
दासगणु ने साई की असीम कृपा को पा रखा है
साई छवि को सीने से लगा रखा है |

गणु की किस्मत की लकीरों को सजाया साईं ने
गणु की किस्मत की लकीरों को सजाया साईं ने
एक नाचीज़ को सफल बनाया साई ने
गणु ने हर बोल साई का दुनिया में फैला रखा है
दासगणु ने साईं की असीम कृपा को पा रखा है
साईं छवि को सीने से लगा रखा है |

साईं ने हुनर की छवि गणु को दिखाई बरसों
साईं ने हुनर की छवि गणु को दिखाई बरसों
दूर रहकर भी उस पर कृपा बरसाई बरसों
इसलिए गणु ने दुनिया को साईं स्तवण मंजरी दे सखा है
दासगणु ने साईं की असीम कृपा को पा रखा है
साईं छवि को सीने से लगा रखा है |

प्रसिद्ध गरूवोंं की जीवनी और उनके उपदेशों की त्रिवेणी है
प्रसिद्ध गरूवोंं की जीवनी और उनके उपदेशों की त्रिवेणी है
दास गणु के भक्तिसारा, भक्तलीला एवं संतकतांमृत सुन्दर ग्रन्थ हैं
जिसमें सबके प्रिय गूरू साई का साथ अध्याय गुण गान है
दासगणु ने साई की असीम कृपा को पा रखा है
साई छवि को सीने से लगा रखा है |

साईं कीर्ति की कहानी हर कीर्तन में गायी गणु ने
सदगुरू की दिव्य ज्ञान ज्योति जलाई लोगों के दिल में
बन्दगीमें गुरूदक्षिणा गणु साई चरणों में लाखों भक्त अर्पित किया है
दासगणु ने साईं की असीम कृपा को पा रखा है
साईं छवि को सीने से लगा रखा है |

हरि भक्त चरणो को नमन । श्री दासगणु गूरू चरणों को नमन।
श्री सद्गुरु साईं चरणों को नमन।


Leave a Reply